शिवगंज में फिर दिल दहला देने वाली घटना आई सामने

शिवगंज । संतोषी नगर, शिवगंज में गौ माता के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात करीब 12:00 बजे एनिमल हेल्प रेस्क्यू टीम को सूचना मिली, जिसके बाद महिपाल रावल मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा तो गौ माता के बछड़े का धड़ और अलग सर मिला, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
सबसे गंभीर बात यह है कि कल ही पूरे भारतवर्ष में गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था, और उसके अगले ही दिन शिवगंज में यह दिल दहलाने वाली घटना सामने आ गई।
शिवगंज में यह पहली घटना नहीं है सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी करीब चार बार गौ माता के बछड़ों के कटे हुए सर मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।पु

लिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल –
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने आई। जिससे गौ भक्तों और स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों की एवं गौ भक्तों की मांग है कि इस घटना की तुरंत निष्पक्ष जांच हो और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो।पोस्टमार्टम, चिकित्सकों ने कहा यह सिर् दो दिन पुराना और बछड़े की मौत के बाद धड़ से सिर अलग हुआ हैं, इधर गौसेवक रैली, के रूप में गौसेवकों का आक्रोश सड़क पर उतरा। कस्बे में बछड़े का धड़ से अलग हुआ सिर मिलने के बाद गौसेवकों का आक्रोश उबाल पर है। गौसेवकों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
इधर पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम के मुताबिक यह सिर दो दिन पुराना है और बछड़े की मौत के बाद सिर धड से अलग हुआ हैं।
मौके पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा , हरि सिंह मेवाडा, भाजपा के सिद्धार्थ भंडारी मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत धरना स्थल पर पहुंचे। और आश्वासन दिया कि ऐसा कृत्य करने वाले जगन्य अपराधी को शीघ्रताशीघ्र गिरफ्तार कराया जाएगा तथा मामले की निष्पक्ष जांच होगी।






