सेवा अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

सिरोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सिरोही नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाकाली नगर में स्तिथ सती माता मंदिर में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी के सानिध्य एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली की अध्यक्षता में पौधारोपण किया।कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के तहत मोदी की दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान भी किया गया।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हर वर्ष ‘सेवा दिवस’ के ​रूप में मनाती है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में भी मनाती हैं। जिसमें हम रक्तदान, वृक्षारोपण, समाजसेवा,कच्छी बस्तियों की सफाई और स्वच्छता अभियान जैसे कई अभियान चलाते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत अपने आज वृक्षारोपण भी किया गया।
सांसद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मोदी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक- कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।
इस अवसर पर नगर महामंत्री चिराग रावल,रामलाल परिहार,प्रकाश पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबू लाल सगरवंशी, महिपाल चारण ,प्रतिपक्ष नेता मगन मीना,मंडल उपाध्यक्ष मानक सोनी,अजय भट्ट,गोविंद माली,नगर मंत्री गोविंद सैनी,राजेंद्र सिंह चौहान,ललित प्रजापत,कैलाश मेघवाल,दिनेश वैष्णव, पार्षद मनी देवी माली, प्रवीण राठौर,हेमलता पुरोहित,प्रकाश मेघवाल,प्रीति चौहान,रमजान खान,रामेश्वर कंशारा,दमयंती डाबी,शंकर सिंह परिहार,जबर सिंह चौहान,जीतू खत्री,प्रकाश पुरोहित,अर्जुन माली,कालू राम पुरोहित,लखपत प्रजापत,विक्रम प्रजापत,कांतिलाल सोनी,किशन सैन,मोहन माली,अरविंद प्रजापत,मनोज माली,मदन सैन सहित कार्यकर्ता एवम वार्ड वासी उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai