बालिका वर्ग की टीम ने जीता रजत व कांस्य पदक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

68 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी अकादमी राजगढ़ की बालिका वर्ग की टीम ने जीता रजत व कांस्य पदक

चूरू। जिले की राजगढ़ कबड्डी अकादमी की बालिका वर्ग की टीम ने राउमावि, 9 पीएसडी (ए) रावला घड़साना, अनूपगढ़ में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय 17/19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 मे रजत व कांस्य पदक जीते। अनूपगढ़ जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

कबड्डी प्रशिक्षक एवं अकादमी प्रभारी सरस्वती मुण्डे ने बताया कि राजगढ़ कबड्डी अकादमी की अंडर-17 टीम ने रजत पदक एवं अंडर-19 टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

 

उन्होंने बताया कि अंडर-17 टीम में अक्षीता को बेस्ट डिफेन्डर का अवार्ड दिया गया। अंडर-17 टीम के अच्छे प्रदर्शन को देख कर जय हिंद टेम्पू यूनियन, रावल मंडी ने 2100 रुपए के नकद पुरस्कार तथा कांस्य पदक विजेता अंडर-19 टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए राजेन्द्र गुलेरिया ने 5100 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर कार्यवाहक जिला कलक्टर उत्तमसिंह शेखावत, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, भारोत्तोलन प्रशिक्षक सीताराम प्रजापत सहित प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai