
सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारी ने बनाये सदस्य
शिवगंज । राजस्थान प्रदेश नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार प्रत्येक पदाधिकारी पार्षदगणों को दिए गए लक्ष्य अनुसार सदस्यता अभियान में गति देने एवं अपने लक्ष्य को पूर्ण करके ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए थे जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश बिंदल से अभी मिली सूचना के अनुसार भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत 1268 सदस्य बनाए ।
जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंडल ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कहा कि देश के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में अपने पद की गरिमा व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पार्टी हित में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाएं एवं अपने द्वारा बनाए गए सदस्यों का अपडेट मंडल अध्यक्षों को देवें।
