सुश्री विनीता ने किया कार्यभार ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत्त शासन विभाग राज. जयपुर के आदेश क्रमांक 5.1 (क) (10) कार्मिक / आरएमएस / डीएलबी /2024/13726-14247 दिनांक 13.10.2024 के द्वारा सुश्री विनीता, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका गजसिंहपुर का स्थानान्तरण नगरपालिका शिवगंज में अधिशाषी अधिकारी के पद पर होने से 15 अक्टूबर 2024 को मध्यान्ह पूर्व अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका शिवगंज का कार्यभार एज्यूम किया गया।
सुश्री विनीता सर्वप्रथम राजस्व अधिकारी नगर निगम जोधपुर में 10 वर्ष तक कार्यरत रहते हुए पिछले 11 माह से देशनोक, नोखा व गजसिंहपुर नगर पालिका में अपनी संतोष प्रद सेवाएं देते हुए 15 अक्टूबर 24 को मध्यान पूर्व नगर पालिका शिवगंज में अधिशासी अधिकारी का पद ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी,पूर्व पार्षद अशोक कुमावत ,शंकर कुमावत, पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची, पार्षद किस्तूराम घांची, राजेंद्र सिंह राठौड़,नरेंद्र जैन ,प्रकाश मीणा, अल्पेश माली, अब्बास अली, जयंती भाई सोनी, मालम सिंह ,महेंद्र वाघेला,एटीपी सत्य प्रकाश, सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्वागत सत्कार किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें