Search
Close this search box.

राष्ट्रीय दशहरा मेला में लगा भोजपुरी तड़का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला में बुधवार रात्रि भोजपुरी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कलुआ ने अपने गीत, संगीत और स्टेज परफॉर्मेंस से जमकर मनोरंजन किया । कलुआ और अंजली सिंह आलिया की जोड़ी ने भोजपुरी गानों का ऐसा धमाल मचाया कि पूरा दशहरा मैदान जमकर झूमा।

भोजपुरी धमाके का रंगारंग आगाज बारां के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, मेलाधिकारी जवाहर लाल जैन, अतिरिक्त मेला अधिकारी महेशचंद गोयल, मेला प्रभारी महावीर सिंह सिसोदिया, सदस्य योगेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

भोजपुरी स्टार अरविंद सिंह कलुआ ने स्टेज पर कदम रखते ही जैसे लोगों से पूछा का हाल चाल बा…। दूर दूर तक तालियां की गड़गड़ाहट गूंज गई। उन्होंने दशहरा मेले में तीसरी बार बुलाने के लिए मेला समिति का आभार जताते हुए राजस्थान की पावन धरती को प्रणाम किया। उन्होंने देवी भजनों से भोजपुरी धमाल की शुरुआत की। कलुआ ने “हमके आपन दास बना लो, बिनती करी हजार, तोहारि चरण के धूल से मइया बनी तकदीर हमार।” गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद माता के हिंदी भजन “प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी।“ को ठेठ भोजपुरी अंदाज में पेश किया। जगमग जगमग पंडाल को मैया की मूरत.. सुनाकर माहौल में भक्ति का रस घोल दिया।

इसके बाद उन्होंने पूरे बैंड के साथ एक के बाद एक डांस परफॉर्मेंस पर भोजपुरी हिट्स गानों का धमाल मचाया। उन्होंने “साउथ के हीरो वाला लुक राखेला, खौंस के बंदूक राखेला..” ”सुन ली बलम जी फरिया के दो बात, “तुहरा दुअरा पे बजता डीजे..” “हवा सांय सांय..”जैसे गाने सुनाकर खूब धमाल मचाया।

इसके बाद सलोनी के मम्मी.. सईयां गुलबइयां.. ऐ हमार करेजा..”, “हमार नेगवा निकाली.., “सोहाग के हरदी लागे हो.., “जिला टॉप लागेली.., “घर में से निकले.. और “मईहर से सजनवा कंगनवाँ लेहले अईहा जैसे गाने गाए। अरविंद अकेला कलुआ ने अपने नटखट अंदाज में ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ गाना सुना खूब धमाल मचाया। इस पर भोजपुरी दर्शकों की भीड़ में यूपी बिहार के भईया झूम झूम कर नाचने लगे।

आलिया ने भी मचाया धमाल

इससे पहले भोजपुरी गायिका अंजली सिंह आलिया ने मां सरस्वती की वंदना से शुरुआत की। “माई हो पूजनवा तोहार करब हो’ “लागे न स्वर्ग न अंगनइया हे देवी मइया” माहौल में भक्ति का भोजपुरिया रंग घोल दिया। इसके बाद “काहे ना लगवल पिया हो निमिया के गछिया… सहित अन्य प्रस्तुतियां दी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai