
शिवगंज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज ने राजस्थान सरकार के पंचायत राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का जन्मदिन धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ स्थानीय डाक बंगला शिवगंज में मनाया गया। मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने बताया की हमारे लोक लाडले राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का जन्मदिन 20 20 वर्षों में पहली बार शिवगंज मंडल द्वारा जन्मदिन मनाया गया मंत्री देवासी के जीवन पर जिला प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ,गंगाराम गोयल, झुंझार सिंह, महेंद्र देवे सहित सभी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की ओटाराम देवासी भारतीय जनता पार्टी में सरल स्वभाव के धनी है और 25 वर्षों से सक्रिय रूप से जनता के बीच में है।


जन्मदिन के अवसर पर मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा केक काटकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया व मंडल द्वारा 5 किलो फूलों का हार पहनाया। राज्य मंत्री देवासी ने कार्यकर्ताओं को कहा की विधानसभा क्षेत्र में विकास के प्रति कोई धन की कमी नहीं आने देंगे व हाल ही में 20.18 करोड़ के एनिकट के कार्य स्वीकृत करवा कर सिरोही की जनता को सौगात दी।

इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, वेनाराम प्रजापत ,हिम्मत राम भाटी, महामंत्री अशोक अग्रवाल, नरेश सिंधी, मंत्री मोहन मेघवाल, रुपाराम रेगर, आनंदीबेन राजपुरोहित, नैनमल जैन, राजेंद्र राजपुरोहित, प्रकाश खंडेलवाल ,महिपाल रावल, भारत सुथार, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, पार्षद मोहनलाल सोलंकी, नारायण लाल परिहार, चंपतराज जटिया, भरत परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चौधरी ,कुंदनमल अग्रवाल, झुंझार सिंह , प्रकाश चौपाटी, मांगीलाल टॉक, मांगीलाल गहलोत ,लक्ष्मीनारायण गहलोत, प्रकाश मेवाड़ा, खुशाल राठी, सोहन लाल अहीर ,पूर्व पार्षद शंकर कुमावत, अशोक कुमावत ,पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश मीणा, प्रमिला सुथार, उषा गहलोत, उषा सोनी, तेज कवंर गोस्वामी , करण सिंह राव, सहित कई कार्यकर्ता व आमजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

अंत में मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने सभी आगंतुक मेहमानों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया।

