अटल जन सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अटल जन सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने निरीक्षण किया

सिरोही। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने के तहत 14 नवम्बर को प्रातः 10 से सांय 04.30 बजे तक पंचायत समिति शिवगंज में अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, शिवगंज की अध्यक्षता में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ब्लॉक स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर में कुल 8 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से 2 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष परिवादों को संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा जाकर निर्देशित किया गया कि आगामी शिविर में इस शिविर में प्राप्त प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की पालना रिपोर्ट सहित उपस्थित होवे।

अटल जन सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने भी निरीक्षण किया एवं उपस्थित परिवादों से प्राप्त शिकायतों पर जानकारी प्राप्त कर शिविर में उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निस्तारण किये जाने संबंधी निर्देश दिए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के समस्त ब्लॉक में माह के द्वितीय गुरूवार को अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिनमे संबंधित अधिकारियों ने आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवादों के निस्तारण की नियमानुसार कार्यवाही की।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai