Search
Close this search box.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 29 दिसंबर को होगा आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • डॉ मेड़तिया को कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का जताया आभार

शिवगंज। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आगामी 29 दिसंबर को शक्ति माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। यह निर्णय मंगलवार की शाम को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के आवास पर डॉ हनुवंतसिंह मेडतिया को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं की ओर से लोढा का आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिया गया।

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत प्राचार्य एवं राजस्थान प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हनुवंतसिंह मेडतिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद मंगलवार की शाम को भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक संयम लोढा के आवास पर आभार प्रकट करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक लोढा सहित नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ मेडतिया का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर लोढा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उचित मंच पर आवाज उठाने तथा एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिलाफत कर आम जनता के हक के लिए कार्य करने का आग्रह किया। लोढा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक साल बीत चुका है। सिरोही विधानसभा क्षेत्र में कोई ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ है जिसे भाजपा की उपलब्धि कहा जा सके। पूर्व में उनके विधायक काल के दौरान जो विकास के काम चल रहे थे, इस सरकार ने उनको भी बंद करवा दिया है। आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। इस मौके पर आयोजित बैठक के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आगामी २९ दिसंबर को शक्ति माता मंदिर परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नजमा सिलावट, नफीसा सिलावट, रघुनाथराम मीना, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाशराज मीना, पूर्व पार्षद जयंतिलाल सोनी, जगवीरसिंह गोहिल, राजेन्द्रसिंह राठौड, नारायणलाल सोनी, दशरथसिंह देवडा, नारायणसिंह देवडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai