पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में कार्यकर्ताओं ने मनाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अटल जी ने जिस सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का स्वप्न देखा था, आज वह यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में साकार हो रहा है-अर्जुन पुरोहित

सिरोही,25 दिसंबर।पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर पुराने बस स्टैंड स्थित भटियानी माता मंदिर में सिरोही नगर मंडल के कार्यकर्ताओ ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहा कि अटल जी ने जिस सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का स्वप्न देखा था, आज वह यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में साकार हो रहा है। आज श्रद्धेय अटल जी की जन्मजयंती है। आज भारत रत्न अटल जी के जन्म के सौ साल हो रहे हैं। अटल जी की जयंती का ये पर्व, सुशासन की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है। अटल जी ने भारतीय राजनीति में शुचिता और सेवाभाव की परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान की। देश को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जनसेवा व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली, नारायण देवासी,मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष में महिपाल चारण,नगर महामंत्री चिराग रावल, रामलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष गीता पुरोहित,अनिल प्रजापत, नगर मंत्री राजेंद्र सिंह चौहान,गोविंद सैनी,अजय भट्ट, मणि देवी,कैलाश मेघवाल,जबर सिंह चौहान,भंवर मेघवाल,हेमलता पुरोहित,दमयंती डाबी,प्रकाश मेघवाल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें