चोरी में शक के आधार पर निर्दोष युवकों को थाने लाकर पीटा, पीडित लोग मिले लोढा से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सार्दुल सिंह मंदिर में दानपात्र चोरी के मामले में शक के आधार पर
निर्दोष युवको के साथ की मारपीट, 151 की धारा में किया था गिरफ्तार,

पीडित लोगो ने की पूर्व विधायक संयम लोढा से मुलाकात

लोढा ने पुलिस अधीक्षक की दूरभाष पर बात, पूरे मामले से करवाया अवगत

सिरोही। रोवाडा ग्राम में स्थित सार्दुल सिंह मंदिर प्रागंण 30 दिसम्बर 24 की रात्रि को दान पात्र चोरी की घटना कारित हुई थी। कैलाशनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली रोवाडा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा शक के आधार पर निर्दोष युवको को उठाकर उनके साथ रात्रि में मारपीट की गई एवं 151 की धारा में युवको को गिरफ्तार किया गया। आज सिरोही सर्किट हाउस में रोवाडा ग्राम के ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा से मुलाकात कर उन्हेंं पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर लोढा ने पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल से दूरभाष पर बातचीत कर पूरे मामले से अवगत कराया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

रोवाडा ग्राम निवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा से सिरोही सर्किट हाउस में मुलाकात कर उन्हें बताया कि 30 दिसम्बर 2024 की रात्रि को ग्राम में स्थित सार्दुल सिंह बावसी मंदिर के दानपात्र अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे जिसके बाद रोवाडा पुलिस चौकी के पुलिसर्मियों
द्वारा छगनलाल मीणा पुत्र राजाराम मीणा, भलाराम हीरागर, भरत कुमार पुत्र भंवरलाल, विशाल कुमार पुत्र भंवरलाल, भरत कुमार पुत्र हरिराम मीणा, श्रवण पुत्र भबुजी मीणा को घर से उठाकर ले गये और पूरी रात्रि को चौकी में बंद रखकर उक्त युवको को पीटा गया एवं चोरी कबूल करने के लिए दबाव बनाया गया।उक्त सभी युवक पुलिस कर्मियों को चोरी नही करने की बात बार बार कहते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी एक बात नही सुनी। सवेरे जब रोवाडा ग्राम के ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से मारपीट का कारण पूछा तो रोवाडा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी गणपतलाल ने बताया कि मुझे कैलाशनगर थाने से आदेश मिले थे। इसके बाद पुलिस द्वारा सभी युवको को 151 की धारा में गिरफ्तार किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल से दूरभाष पर बात कर पूरे मामले से अवगत कराया और बताया कि शक के आधार पर निर्दोष युवको को पीटना बेहद गलत है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पीडित परिवार को मिलने भेजने की बात कहकर पूरे मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अदाराम मीणा,
राजाराम मीणा, जसवंत मीणा, सुरेश मीणा, देवाराम मीणा, मलाराम, धनाराम, कुवाराम, भंवरलाल, हडमंत मेघवाल, चेतन कुमार हीरागर, वीसराम मीणा, पपियाराम मीणा, मोहन मेघवाल, मोहन नाथ, मंछाराम मीणा, गणेशराम मीणा, भकाराम मीणा, चुन्नीलाल भील, देशाराम मीणा सहित अन्य ग्रामवासियों ने सामुहिक हस्ताक्षर कर निष्पक्ष कार्यवाही करवाने को लेकर पत्र लोढा को दिया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai