
सुमेरपुर। वाइब्रेंट वैली हाई स्कूल सुमेरपूर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस पर एक डिजिटल सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें डीटीओ अधिकारी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के संबंध में विशेष जानकारी दी एवं बताया कि जीवन कितना महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिवहन अधिकारी अनूप चौधरी के सम्मान एवं सड़क सुरक्षा की विशेष प्रश्नावली से हुआ । कार्यक्रम में संपूर्ण प्रणाली एवं सड़क सुरक्षा की संपूर्ण विषय की डिजिटल सेमिनार एवं डिजिटल तरीके से बच्चों को फिल्मों एवं वीडियो के माध्यम से प्रोग्राम दिखा कर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र मारू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र मार्ग ने बच्चों को शपथ दिलाई कि जब भी घर से निकले तो हेलमेट पहन के निकालो और यदि कार से निकले तो सदैव सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए अपने परिवार में एवं अपने मोहल्ले में सबको याद दिलाने के महत्व पर शपथ दिलाई।

इस अवसर पर, डीटीओ अधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जैसे कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और गति सीमा का पालन करना।इसके अलावा कार्यक्रम में वाइब्रेंट वैली संस्थान के निदेशक डॉक्टर नारायण बिश्नोई एवं संस्थान अध्यक्ष महावीर सिंह सिसोदिया एवं संस्थान सदस्य विजय सिंह सिसोदिया ने क्रमशः छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना है और उन्हें सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना है।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझने और इसके लिए काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में यातायात इंस्पेक्टर शिवलाल जी मीणा एवं सुनील जी इंकियां ने छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जानकारी दी एवं रोड पर लगने वाले तमाम प्रकार की यातायात चिह्नों की जानकारी दी। छात्रों के लिए कार्यक्रम काफी रोचक रहा क्योंकि पहली बार किसी अधिकारी ने स्वयं इतने अच्छे तरीके से डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शनी कर छात्रों को नियमों एवं अन्य जानकारी साझा की।








