घांची समाज नवयुवक मंडल छावणी के चुनाव सम्पन्न, 3 वर्ष के लिए दुसरी बार अध्यक्ष चुने गए दिनेश परमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। छावणी स्थित घांची समाज धर्मशाला में रविवार रात श्री घांची समाज नवयुवक मंडल की बैठक अध्यक्ष दिनेश पररमार की अध्यक्षता में आयाेजित हुई। बैठक में काेषाध्यक्ष मांगीलाल बाेराणा द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल के आय-व्यय का ब्याैरा प्रस्तुत किया गया। जिसका सभी ने अनुमाेदन किया। इस दाैरान धर्मशाला विकास काे लेकर चर्चा की गई। वहीं मंडल कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हाेने पर मंडल के चुनाव करवाने पर चर्चा की गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव करवाने के लिए पर्यवेक्षक शंकरलाल बाेराणा एवं चुनाव अधिकारी माेहनलाल जाेराजी परमार, करण कुमार देवाजी परमार व पदमाराम हिराजी साेलंकी काे नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए भरत परमार चुन्नीलाल, दिनेश परमार मालाजी व नरपत परमार हिराजी ने चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन जमा करवाए। चुनाव अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसके बाद मताे की गणना की गई। चुनाव अधिकारी माेहनलाल परमार ने परिणामाें की घाेषणा की जिसमें दिनेश परमार काे विजेता घाेषित किया गया। समाज के प्रबुद्धजनाें ने नवनियुक्त दुसरी बार पुन: अध्यक्ष पद पर चुने गए परमार का माला पहनाकर बहुमान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष परमार ने बताया कि मुझे जाे जिम्मेदारी साैंपी गई हैं उस पर पुरी तरह से खरा उतरने की काेशिश करूंगा, समाज विकास व धर्मशाला के निर्माण में भामाशाहाें से सहयाेग लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही करके दायित्व साैंपे जाएंगे। इस माैके पर छावणी घांची समाज के पंच पटेल, प्रबुद्धजन माैजूद रहें।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai