भाजपा नगर मंडल ने मनाई 135 वीं अंबेडकर जन्म जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही,14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज द्वारा सोमवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अंबेडकर सर्कल स्थित डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाया। इससे पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कुमावत ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की यह 135 वीं जन्म शताब्दी है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। वो हैं भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर।

मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी ने भी बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 अप्रैल का यह दिन केवल एक व्यक्ति की जन्मतिथि नहीं बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है। डॉक्टर अंबेडकर ने समाज में सामाजिक समरसता को कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, राकेश सोनी,हिम्मत राम भाटी, महामंत्री रूपेश देवासी, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार सोलंकी, पंकज कुमावत, मोहनलाल सोलंकी, राजेश अहीर, हिरल कुमारी,अर्जुन गहलोत, रुपाराम रेगर, राजेंद्र पुरोहित, भंवरलाल सुथार, गोविंद सुथार, कांतिलाल माली, इस्माइल खान, मोहन मेघवाल, मुकेश प्रजापत अनिल कंडारा शहीद कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai