शिवगंज । वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की पालडी एम मंडल की कार्यशाला आज आपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण उथमण में मुख्य वक्ता प्रकाश भाटी , किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपत सिंह राडबर के आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष अजित सिंह रूखा डा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक भारत माता की तस्वीर पर माला एवं दीप प्रज्वलित कर. शुरुआत कि गई बैठक को संबोधित करते हुए

भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कृष्ण गंज मंडल के वक्ता नरपत सिह राडबर ने कहा कि
वक्फ़ की गई समितियों के संबंधित वक्फ़ बोर्ड के संचालन में यूपीए सरकार ने गरीब व कमजोर तबके के मुसलमानों के हित में सोचा होता तो देश का मुसलमान पिछड़ा हुआ नहीं रहता।

उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियां हड़पने व कमजोर तबके के मुसलमानों के हक का पैसा लूटने में बड़े बड़े कांग्रेसी नेताओं का हाथ है। भारत सरकार ने हाल ही में सांसद में वक्फ़ अधिनियम 2025 नया कानून बना कर वक्फ़ की संपतियों की जाँच करने और वक्फ़ बोर्डो के संचालन के लिए नवीन परिषद संरचना करने तथा इससे संबंधित कानून में किए गए बदलाव से अब वक्फ बोर्ड के मार्फत लुट मचाने वालो और भ्रष्टाचार करने वालो पर न केवल रोक लगेगी बल्कि लुटेरे बेनकाब होंगे और आने वाले समय में वक्फ़ संपत्तियों से होने वाली आय में वृद्धि होगी जिससे कमजोर तबके के मुसलमान परिवारों के हित में निर्णय होंगे।
- राडबर ने कांग्रेसियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अब मोदी जी की सरकार है लुटेरों से एक एक संपत्ति का हिसाब लिया जाएगा।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि देश हित में लिए गए निर्णयों को आम जन तक ले जाए और यूपीए सरकार में तुष्टिकरण से किए गए निर्णयों पर जनजागरण करे।*
*मंडल के प्रवक्ता प्रकाश भाटी ने इस विषय पर विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ संगठन में कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों की भूमिका किस प्रकार रहनी चाहिए इस विषय पर भी प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं के जोश भरते हुए निष्ठा से सकारात्मक भाव से काम करने और केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याण कारी .योजनाओं की जानकारी दी
बैठक में पंचायत समिति सदस्य छगन सिंह देवड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष नारायण सिंह, कार्यशाला के संयोजक राणाराम देवासी,सह संयोजक, छोटे लाल सुथार, किरण जैन,मालम सिंह ,मुकन सिंह, मानका राम चोटिला. ,बाबाराम मेघवाल, गोविंद सुथार, जितेंद्र सिंह, मानका राम भागली,प्रभुराम मीना, कुपेश देवासी , बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने शिरकत की
अंत में पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि दी
बैठक का संचालन नारायण सिंह ने किया, मंडल अध्यक्ष अजित सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया
