
शिवगंज । श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट शिवगंज द्वारा 9 जून 2025 को प्रारंभ की गई रियायती दर पर नोटबुक एवं रजिस्टर वितरण का कार्य बहुत ही उत्साहपूर्वक रहा नोटबुक रजिस्टर वितरण का समय प्रातः 10:00 बजे से ही छात्र एवं छात्राओं एवं अभिभावकों की भीड़ नोटबुक एवं रजिस्टर लेने के लिए मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए जहां एक-एक कर सभी को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी मनपसंद साइज के रजिस्टर एवं नोटबुक्स रियायती दर पर वितरण किया।
ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल ने बताया कि उपरोक्त वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट मंडल के बाबूलाल ग्वाला, फूलाराम सुथार, जयंतीलाल सोनी, जसाराम कुमावत, भंवरलाल लोहार, प्रकाश भाटी तथा सहयोगी महिपाल सिंह राणावत, शंकर लाल भाटी, धर्मेंद्र राखेचा, विनोद गुप्ता, मांगीलाल टांक, कुंदनमल राठी, छगनलाल सुथार, कांतिलाल माली, मयंक सोनी, खेमचंद परारिया, उषा सोनी, कांता देवी माली ने अपनी सेवाएं दी नोटबुक्स एवं रजिस्टर वितरण का कार्य मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार चलेगा सभी वर्गों के तथा विभिन्न गांव से आए हुए लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है







