प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन पर पौधा-रस्म की अपील की धमेन्द्र गहलोत प्रदेश मुख्य महामंत्री राजस्थान शिक्षकसंघ (प्रगतिशील

शिवगंज । रिको नंदीशाला शिवगंज मे एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा राष्ट्रीय वृक्ष दिवस सप्ताह महाअभियान का शुभांरम किया।इस अवसर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया की राष्ट्रीय वृक्ष दिवस सप्ताह महाअभियान का शुभांरम पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द वर्मा व धमेन्द्र गहलोत प्रदेश मुख्य महामंत्री राजस्थान शिक्षकसंघ (प्रगतिशील) के सानिध्य मे पौधा रोपण किया गया। पौधा मिशन सीए चेतन अरोडा ने बताया की भजन कलाकार शंकरलाल सोलकीं के 73 वे जन्मदिन पर पाकड,गुलर का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय वृक्ष दिवस सप्ताह अभियान मे आमजन जन्मदिन, पुण्यतिथि,शादी वर्षगाठ,या कोई भी प्रसंग पर 7 जुलाई तक अधिक से अधिक पौधा रोपण मे कर सकते है
पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द वर्मा ने शंकरलाल सोलकीं को जन्मदिन के उपलक्ष मे 73 पौधे लगाने का संकल्प दिलवाया साथ माला पहनाकर पौधा-रस्म कार्यक्रम की बधाई दी,धमेन्द्र गहलोत प्रदेश मुख्य महामंत्री राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) बताया की पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत स्कुली समय से पर्यावरण के प्रति जागरुकता का रुझान था,वो आज भी बरकरार है हमारे पढाये हुए स्टुडेंट पौधा-रस्म प्रचार के लिए देश-विदेश तक चले जाते है हमे गर्व है
वे पौधा-रस्म कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को प्रेरित कर रहे है।जुलाई माह मे अधिक से अधिक पौधा रोपण करने का आहान किया,वनस्पति ही जीवन है कवि सोमप्रसाद साहिल ने कहा की बरसा न मेरे शहर पर बादल चला गया,अब पत्थरों के पेड़ हैं जंगल चला गया । कविता के माध्यम से पेड़ पौधा के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर श्री गोकुल मित्र मण्डल के अध्यक्ष मनीष सोनी व पन्नालाल वेराजेतपुरा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन पर पौधा रोपण कर संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम मे भगवानाराम माली,पन्नालाल वेराजेतपुरा,कपुराराम सोनल,रिदान सोलंकी,अशोक भाटी,दीपक सारस्वत,राजेश कुमार मालवीया,जीतु कुमार,नरेन्द्र कुमार,संजय सुथार,श्री गोकुल मित्र मण्डल अध्यक्ष मनीष सोनी,उपाध्यक्ष सतीश कुमार,मंत्री माली अर्जुन गहलोत,खुश सोलकीं,राजु कुमार,प्रकाश मीणा सहित नंदीशाला कार्मिक व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहीं








