हरियाली अमावस्या पर डॉ. रक्षा भंडारी के सहयोग से 191 विद्यार्थियों को जूते वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज । हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर द्वारा “बच्चों के चेहरे पर मुस्कान” सेवा कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष लायन ताराचंद जी कुमावत के नेतृत्व एवं लायन भेरू शर्मा के संयोजन में, क्लब अध्यक्ष लायन दीपक बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा समाजसेवी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का, जिनके भामाशाह परिवार द्वारा इस पुनीत अवसर पर दो ग्रामीण एवं आदिवासी विद्यालयों – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वीरमपुरा भागल (128 विद्यार्थी) एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ऊपरला भारला (63 विद्यार्थी) में कुल 191 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे बच्चों को शिक्षण सामग्री किट भेंट की गई।

डॉ. रक्षा भंडारी ने समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए शिक्षा क्षेत्र में सहयोग कर एक प्रेरणास्रोत के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया। यह सेवा कार्य विशेष रूप से वंचित एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग एवं आत्मसम्मान की भावना देने हेतु समर्पित रहा, जिसे ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा अत्यंत सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य तुलसाराम (वीरमपुरा भागल) एवं अर्जुन गरासिया (ऊपरला भारला) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय सभापति लायन पंकज अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से न केवल बच्चों को संसाधन मिलते हैं, बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति रुचि व आत्मबल भी जाग्रत होता है। नए जूते पाकर बच्चों के चेहरों पर जो खुशी झलकी, वह इस सेवा कार्य की सफलता को स्वयं बयां कर रही थी। इस सेवा आयोजन में लायंस क्लब से अध्यक्ष दीपक बंसल , सचिव योगेश पटवा, कोषाध्यक्ष सीए मुकेश परमार, प्रांतीय सभापति पंकज अग्रवाल,क्लब डायरेक्टर हीरालाल पालीवाल,क्लब प्रशासक अनिल जैन , लायन अशोक अग्रवाल, लायन दिलीप अग्रवाल, लायन अमित शर्मा , भेरू शर्मा , तारा चंद कुमावत एवं अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर सदैव जरूरतमंदों की सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए तत्पर रहता है, और यह कार्यक्रम उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। क्लब अध्यक्ष लायन दीपक बंसल ने बताया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार के सेवा प्रकल्प ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मुख्य भामाशाह डॉ. रक्षा भंडारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस प्रेरणादायक सेवा प्रयास की सूत्रधार बताया। कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब सचिव लायन योगेश पटवा ने सभी सहयोगियों, भामाशाहजनों एवं उपस्थितजन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai