अवैध पटाखे के गोदाम पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई गोदाम को किया सीज आशीष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटाखों के अवैध गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में पटाखें जब्त, गोदाम को किया सीज

शिवगंज। दीपावली सीजन में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना के आधार पर पुलिस व प्रशासन ने उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई करते हुए गणेश नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक पटाखो के गोदाम पर छापा मार वहां से भारी मात्रा में पटाखें जब्त किए है। पुलिस ने गोदाम सीज कर संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की हैं।

जानकारी के अनुसार गणेश नगर में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से होलसेल पटाखों की बिक्री होने की जानकारी मिलने पर शनिवार की देर शाम उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, पुलिस निरीक्षक बाबूलाल राणा सहित पुलिस कर्मियों की टीम ने गणेश नगर में महबूब खां पुत्र रहीम बख्श की ओर से संचालित पटाखों के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस की ओर से गोदाम संचालक से गोदाम संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस और अन्य कागजाद मांगे गए तो गोदाम संचालक कोई तथ्यपरक जानकारी नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में गोदाम में रखे भारी मात्रा में पटाखों सहित गोदाम को सीज कर गोदाम संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की हैं।

*दो अन्य थोक विक्रेता के पास उपलब्ध थे लाइसेंस*
कार्रवाई के दौरान टीम ने पास में ही संचालित दो अन्य थोक विक्रेता के यहां भी जांच की। इस दौरान दोनों के पास पटाखा विक्रय के लाइसेंस पाए गए। उपखंड अधिकारी ने वहां रखे सुरक्षा उपकरणों की भी जांच कर संचालक से उन्हें चलवाकर भी देखा। साथ ही आवश्यक हिदायत भी दी।

इनका कहना हैं
सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। गणेश नगर में संचालित तीनों पटाखों के गोदाम की जांच की गई। इनमें महबूब पुत्र रहीम बख्श के पास पटाखा विक्रय का कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला जिस पर गोदाम को सीज किया गया। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला हैं। गोदाम संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं।
नीरज मिश्र, उपखंड अधिकारी, शिवगंज

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai