पटाखों के गोदामों की दूसरे दिन भी जांच, दी आवश्यक हिदायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उपखंड अधिकारी व पुलिस निरीक्षक ने की तीन लाइसेंसी गोदामों की जांच
– संकरी गली में चल रहे एक गोदाम को दूसरे गोदाम में शिफ्ट करने के निर्देश

शिवगंज। शहर में अवैध रूप से पटाखा बिक्री पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन के इस अभियान से अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया हैं। रविवार को उपखंड अधिकारी व पुलिस निरीक्षक ने तीन गोदामों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने गणेश नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक गोदाम पर कार्रवाई कर वहां से भारी मात्रा में पटाखें जब्त किए थे। पुलिस की ओर से जब्त पटाखों की सीजिंग का यह कार्य सुबह तक जारी रहा। पुलिस ने इस मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई की हैं।

दूसरे दिन भी गोदामों की जांच, दिए निर्देश
अभियान के तहत रविवार को उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र एवं पुलिस निरीक्षक बाबूलाल राणा मय दल अपराह्न पश्चात शहर के बरलूट वास के एक मकान में संचालित एक गोदाम पहुंचे तथा वहां रखे पटाखों एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की। इस गोदाम का लाइसेंस विस्फोटक नियंत्रण विभाग की ओर से जारी किया हुआ हैं। उपखंड अधिकारी ने जिस जगह पर गोदाम संचालित है वह गली काफी संकरी और आबादी बस्ती के बीच होने से नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से गोदाम संचालक को यहां रखे पटाखों को अपने दूसरे गोदाम में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में इसी व्यक्ति के काम्बेश्वर महादेव मंदिर रोड व गणेश नगर में संचालित गोदामों की जांच कर वहां रखे पटाखों के विस्फोटक स्तर एवं क्षमता की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।

पटाखा कारोबारियों में हड़कंप
प्रशासन व पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं। रविवार को भी कार्रवाई की भनक मिलने पर लाइसेंसधारी पटाखा कारोबारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी।

इनका कहना हैं
रविवार को भी पटाखों के गोदामों की जांच की गई। इस दौरान बरलूट वास में एक मकान में संचालित गोदाम को नागरिक सुरक्षा की दृष्टि के खतरनाक पाया गया। गोदाम संचालक को यहां रखे पटाखों को दूसरे गोदाम जो काम्बेश्वर महादेव मंदिर रोड पर संचालित हो रहा हैं वहां शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
नीरज मिश्र, उपखंड अधिकारी, शिवगंज

कार्रवाई के दौरान 9 क्विंटल 50 किलो पटाखों को जब्त किया जाकर गोदाम संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया हैं।
बाबूलाल राणा, पुलिस निरीक्षक,शिवगंज

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai