राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर छीबागांव में पथ संचलन का हुआ आयोजन

शिवगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर छिबागांव मंडल में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख करन सिंह ने संघ के कार्य और समाज में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा आयोजित विषय चर्चाओं में समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
खंड के प्रचार प्रमुख मिथुन कुमार ने बताया कि शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने गांव के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला — जो स्कूल से अल्पा रोड,पटवार भवन, बस स्टैंड, होते हुए स्कूल पहुंचा
गांववासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
यह जानकारी पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवगंज मानक प्रजापत ने दी।








