तहसील कार्यालय सरदारशहर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल सोनी को 90,000 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
जयपुर 27 अक्टूबर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा 27 अक्टूबर को कार्यवाही करते हुये आरोपी निर्मल सोनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, तहसील कार्यालय सरदार शहर, जिला चूरु को 90,000/-रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने तहसील कार्यालय सरदार शहर में कृषि भूमि के कन्वर्जन हेतु आवेदन कर रखा है। तहसील के बाबू निर्मल सोनी भूमि कन्वर्जन करने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर पेरशान कर रहा है। प्राप्त शिकायत पर दिनांक 25.10.2025 गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान आरोपी निर्मल सोनी बाबू ने परिवादी से 90,000 रुपये कृषि भूमि कन्वर्जन करने की एवज में स्वयं व तहसीलदार के नाम से रिश्वत की मांग करना पाया पाया गया। रिश्वत मांग के अनुसरण में ट्रेप कार्यवाही का आयोजन कर परिवादी से आरोपी निर्मल सोनी, सहायक प्रशानिक अधिकरी, तहसील कार्यालय सरदार शहर जिला चूरु ने 90,000 रुपये रिश्वत के प्राप्त कर अपनी पहनी हुई पेंट की जेब में रख लिये जहां से रिश्वत राशि 90,000 रुपये बरामद हो चुके है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।
जिस पर ए.सी.बी. जयपुर रेंज के राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


