ब्लॉक आयुर्वेद औषधालय शिवगंज के प्रभारी डॉ. आरिफ खान का हुआ स्थानांतरण,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुष नर्सेज महासंघ ने दी भावभीनी विदाई

शिवगंज। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय शिवगंज के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आरिफ खान कायमखानी के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय केकड़ी में स्थानांतरण होने पर आयुष नर्सेज महासंघ एवं स्थानीय औषधालय स्टाफ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं योग शिक्षक ललित मेघवाल (सुमेरपुर) ने की। उन्होंने बताया कि डॉ. आरिफ खान ने पिछले दो वर्षों से ब्लॉक में सराहनीय सेवाएँ दीं और निस्वार्थ भाव से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए अनेक स्वास्थ्य शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।

मेघवाल ने माला, साफा एवं तिलक लगाकर डॉ. खान का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “डॉ. खान की सेवाएँ हमेशा याद रखी जाएँगी।”
इस अवसर पर डॉ. आरिफ खान ने कहा कि, “शिवगंज मेरी पहली पोस्टिंग रही, यहाँ के स्टाफ और जनता का अपार सहयोग मिला। मैं जहाँ भी रहूँगा, सेवा भाव से कार्य करता रहूँगा।”
कार्यक्रम में आयुर्वेद नर्स सोनम बैरवा, होम्योपैथिक नर्स रणजीत पवार, योग प्रशिक्षक कल्पेश आर्य, महिला योग प्रशिक्षक वंदना कुमार, समाजसेवी भंवरलाल मीणा, सुराराम देवासी, उम्मेदमल गहलोत सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai