नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में पीड़ित परिवार ने पूर्व विधायक से मांगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में पीड़ित परिवार ने पूर्व विधायक से मांगी मदद, पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा

शिवगंज। करीब एक माह पूर्व सिरोही की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार शनिवार को शिवगंज पहुंचा। परिवार के लोगों ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा से मुलाकात कर मामले की जानकारी देते हुए सहयोग का आग्रह किया। लोढ़ा ने पीड़ित पक्ष की वेदना को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया हैं।

जानकारी के अनुसार सिरोही के सरदलपुरा निवासी बावरी जाति का एक परिवार मजदूरी के लिए चेन्नई गया था। मजदूरी के लिए जाते समय वे अपनी नाबालिग पुत्री को अपने वृद्ध माता पिता की सेवा के लिए उनके पास छोड़ कर गए थे।
लोढ़ा से मिले पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि 22 सितंबर 2025 को गोपाल पुत्र अणदा पुत्र शंकरलाल तथा उसकी पत्नी चम्पा तीनों एक राय होकर उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। अभी उसके बिहार के किशनगंज में होने की सूचना वैताराम पुत्र वीराजी निवासी सादड़ी, हाल कोलकाता ने फोन पर दी हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि नाबालिग पुत्री के गायब होने पर उसकी गुमशुदगी उसके नाना की ओर से सिरोही थाने में दर्ज करवाई गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप हैं कि
लगभग एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही हैं । उन्होंने पूर्व विधायक से मामले में मदद कर न्याय दिलवाने का आग्रह किया।

लोढ़ा ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान से मोबाइल पर बात कर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। एसपी ने लोढ़ा को बताया कि नाबालिग लड़की की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है, वह फिलहाल कोलकाता क्षेत्र में चिन्हित की गई है। शीघ्र ही पुलिस दल भेजकर नाबालिग को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai