भाजपा प्रदेश संगठन जोधा को किया दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाहरसिंह जोधा दूसरी बार बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

जयपुर/शिवगंज । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें पाली से सिर्फ एक नाम नाहरसिंह जोधा का शामिल रहा। वे मूलतः रोहट क्षेत्र के धींगाणा गांव के हैं। उनको लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पाली जिले से ही मदन राठौड़ खुद प्रदेशाध्यक्ष होने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि प्रदेश कार्यकारिणी में स्थानीय नेता शामिल नहीं होगें। सन 1987 से लेकर अब तक जोधा ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा है।
संगठन में ही सक्रिय हैं। 1987 में एबीवीपी के नगर मंत्री से सफर शुरू करने के बाद संगठन मंत्री, स्वदेशी जागरण मंच, हिंदू जागरण मंच में रहे। इसके बाद 2003 में वसुंधरा राजे पहली बार प्रदेशाध्यक्ष बनी तो कार्यकारिणी सदस्य बने। इसके बाद 2003 में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, 2005 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। 2008 में किसान मोर्चा राष्ट्रीय केंद्र शासित प्रदेश प्रभारी बने। सन 2023 में सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद नाहर सिंह जोधा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यकाल में भी दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष जिम्मेदारी मिली हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai