युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने सोमवार को संकल्प अभियान—“हर घर तक” की औपचारिक शुरुआत कर दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने सोमवार को संकल्प अभियान—“हर घर तक” की औपचारिक शुरुआत कर दी।

शिवगंज कांग्रेस कार्यालय में Add PDF Add Mediaआयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोधपुर संभाग प्रभारी लव चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश राज मीणा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष मीणा ने साफा एवं माल्यार्पण कर चौधरी का स्वागत किया। इसके बाद अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसी दौरान प्रभारी लव चौधरी ने कहा कि आपकी समस्याएं—हमारा संघर्ष के संकल्प के साथ यूथ कांग्रेस घर-घर पहुंचेगी और युवाओं के हितों के मुद्दे मजबूती से उठाएगी। उन्होंने बेरोज़गारी, भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक, बिजली व्यवस्था में अव्यवस्था, पानी संकट, महंगाई और एमएसपी जैसे मुद्दों को जनहित से जुड़े गंभीर विषय बताते हुए वर्तमान भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में “चुनाव चोरी और वोट चोरी” जैसे हालात बने, जिसके खिलाफ युवा अब बड़ा संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनवाई जाएंगी और समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस दौरान बिजली बिलों में गड़बड़ी, ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित सप्लाई, पेयजल संकट तथा युवा भर्तियों में पद घटाने जैसी समस्याओं पर भी चिंता जताई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और अभियान को मजबूत समर्थन देने का संकल्प दोहराया। प्रेस वार्ता के बाद अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रकाश राज मीणा ने बताया की मंगलवार, 9 दिसंबर को सिरोही जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राम मंदिर की भूमि बचाओ, अवैध पट्टों एवं निजी विद्यालय की 99 साल की गैरकानूनी लीज को खत्म करने, शिवगंज पुराना राजमार्ग चुंगी नाका प्रकरण दर्ज करवाने सहित कई मुद्दों को उठाया जाएगा। इस दौरान जिला महासचिव दिनेश मीणा, जिला सचिव शहज़ाद शाह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुजफ्फर बैग, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुशल देवड़ा, सुमित परमार, सोहेल खान, महीराज सिंह राणावत, अशोक कुमार, कल्पेश पारंगी, सुखबीर सिंह, यशवंत मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai