शनेश्वर महादेव सेवा संस्थान के त्रि-वार्षिक चुनाव व्यवस्थापक सतपाल सिंह राठौर के सानिध्य में हुए संपन्न

शिवगंज। आखरिया चौक स्थित सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान के त्रि- वार्षिक चुनाव रमेश मंडोरा की अध्यक्षता और व्यवस्थापक सतपाल सिंह राठौड़ के सानिध्य में संपन्न हुए।
नवीन मनोनित कार्यकरिणी में श्री रमेश मंडोरा अध्यक्ष, माणक प्रजापत सचिव, गेनाराम देवासी, नारायण घांची, अशोक अग्रवाल को उपाध्यक्ष पूनम सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल को सांस्कृतिक मंत्री व अल्पेश गहलोत को सह सचिव मनोनीत किया गया तथा शेष कार्यकरिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा।


महाशिवरात्रि पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा एवं बर्फ से निर्मित 12 ज्योतिर्लिंग भी बनाये जाएंगे। इस अवसर पर जगपाल सिंह, बाबूलाल राणा पुलिस निरीक्षक, बाबूलाल परिहार गो शाला अध्यक्ष, मनोज शर्मा, अशोक माली, महेंद्र कच्छवाह, ओम प्रकाश परिहार , मनोज भाटी,भगवान सिंह राजपुरोहित, नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, प्रेमाराम प्रजापति, नवरत्न आर्य, लक्ष्मण प्रजापति, दिनेश परिहार,अशोक परमार,राकेश शर्मा, मुकेश बोराणा, दुदाराम , रमेश कुमार, मांगीलाल, रत्नसेन, चम्पालाल, भँवर लाल, जीवाराम देवासी, प्रकाश माली, कैलाश कुमार, नरेश कुमार, कांतिलाल, विनोद कुमार, रूपेश देवासी, बाबूलाल प्रजापत, कपूरचंद,श्री शंकर सन्त,दिनेश चौहान, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गणेश जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिप प्रागट्य कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन नवरत्न आर्य व सोमप्रसाद साहिल द्वारा किया गया तथा बैठक समाप्ति के बाद कल्याण मन्त्र का जप किया गया।नव मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।








