आनन्द बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के तत्वाधान में विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक झीलों की नगरी उदयपुर में

शिवगंज । शिवगंज शहर स्थित विद्यालय आनन्द बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के तत्वाधान में विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण झीलों की नगरी उदयपुर किया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था निदेशक जेनेन्द्र अग्रवाल ने इस शैक्षणिक भ्रमण के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्था निदेशक ने बताया कि छात्र प्रत्यक्ष रूप से देखकर अच्छी तरह से सिखता है।

इस शैक्षिणक भ्रमण में छात्रों ने उदयपुर व आस-पास के अनेक प्राकृतिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर इन स्थलों को देखा व अनुभव किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने हल्दी घाटी, फतह सागर झील, पिछोला झील, सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, जगदीश मंदिर, सुपर मॉल आदि का भ्रमण कर आनन्द लिया, व इन स्थलों का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। इस शैक्षिणिक भ्रमण के प्रभारी इस्माईल हाडा व राजवीर सिंह देवड़ा ने बताया की विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें सभी बच्चों को समय-समय पर भाग लेना चाहिए।








