अरावली पर्वतमाला पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम-सांसद चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरावली पर्वतमाला पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम-सांसद चौधरी

सिरोही, 29 दिसंबर।जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस द्वारा अरावली पर्वतमाला पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा भारत एवम राजस्थान में हो रहे विकास को देखकर बोखला गई है,जिस कारण अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा न होने के कारण आये दिन अनलीगल बयान देकर आम जन में भ्रम फैला रही है।चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की पुरानी आदत है तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए जनता में भ्रम फैलाना। उन्होंने कहा कि डोटासरा और उनकी टीम ने पहले सीएए और एसआईआर को लेकर जनता को गुमराह किया, और अब अरावली के खनन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।चौधरी ने स्पष्ट किया कि
सिरोही जालोर मे 90 प्रतिशत पहाड वन विभाग के पास है जिस पर खनन होने का सवाल ही नही होता है माननीय भूपेन्द्र जी यादव वन एवं पर्यावरण ने स्पष्ट आदेश किया है कि अरावली पहाडियो पर किसी भी तरह का खनन नही होगा ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अरावली के एक भी पत्थर के नुकसान को बर्दाश्त नहीं करेगी।भाजपा और केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अरावली संरक्षण क्षेत्र को परिभाषित किया जाए और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नई परिभाषा के अनुसार अरावली के 500 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र आरक्षित होंगे, जिससे खनन क्षेत्र में कमी आएगी। चौधरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा कि वह अवैध खनन के आरोप केवल कल्पना के आधार पर लगा रही है, जबकि भाजपा ने वन संरक्षण और वृक्षारोपण के कई अभियान चलाए हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai