शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी एवं व्यसनमुक्त हो राजपूत समाज :- सिंह
क्षत्रिय राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 प्रतिभाओ का सम्मान

कैलाशनगर। श्री बिलेश्वर महादेव कैलाश नगर की पावन धन्य धरा पर आज श्री क्षत्रिय राजपूत विकास समिति उपखंड शिवगंज के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर शिवगंज उपखंड के हजारों की तादाद में समाज बंधु शरिक हुए । कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में संत श्री श्री 1008 प्रेमनाथ महाराज सिरे मंदिर जालौर एवं श्री श्री 1008 शेर गिरी महाराज बिलेश्वर महादेव कैलाशनगर का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ.वारसिंह दहियावत, थराद (गुजरात)के पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपूत ,शैतान सिंह अध्यक्ष राजपूत समाज सिरोही एवं छगन सिंह नोसरा राजपूत समाज अध्यक्ष आहोर अतिथि रूप में विराजमान रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नरपत सिंह राडबर ने की कार्यक्रम में कक्षा 5 एवं 8 में A ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों सहित कक्षा 10 एवं 12 में 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभाओं सरकारी सेवाओं में नवनियुक्त कर्मचारियों का एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया गया इस अवसर पर इस कार्यक्रम के भामाशाहो भबूत सिंह अंदौर ,दलपत सिंह कैलाश नगर, पीर सिंह जोयला, राम सिंह नारादरा, केसर सिंह नारादरा, नरपतसिंह जोयला, नाहरसिह जोयला, हरिसिंह ओडा, मनोहर सिंह कैलाश नगर, नारायण सिंह जोयला ,लाल सिंह नारादरा, जालम सिंह भेव,दलपत सिंह अरठवाड़ा, रणजीत सिंह महेचा बड़गांव का भी सम्मान किया गया ।


समाज की अनेकों प्रतिभाओं लीला भाटी , विक्रांत महेचा ,परवीन सिंह , इंद्र सिह सहित अनेकों प्रतिभाओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में सिमरन देवड़ा,हर्षिता चौहान, एवं कोमल ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।इस अवसर पर दलपत सिंह राठौड़ , प्रधानाचार्य खीम सिंह बागरा , जितेंद्र सिंह कैलाशनगर , इंद्र सिंह कैलाशनगर ने भी संबोधित किया । पूर्व विधायक गुलाब सिह राजपूत ने व्यसनमुक्त समाज, एवं संस्कार युक्त शिक्षा का पर जोर दिया , एडीएम डाॅ वारसिंह ने बालिका शिक्षा को बल देने एवं प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी बढ़ाने के लिए कहा , हनवंत सिंह महेचा ने शादी एवं अन्य समारोह में अनावश्यक खर्च, फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की अपील करते हुए सामान्य परिवारों को राहत देने का संकल्प दिलाया । जितेंद्र सिंह कैलाश नगर एवं चंदन सिंह रोवाडा ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व में हिस्सेदारी को लेकर विचार व्यक्त किया और समाज बंधुओं का सहयोग करने की अपील की । जबर सिंह देवनगर, भीम सिंह अखापूरा,अर्जुन सिंह, शैतान सिंह छीबागांव ,नरेंद्र सिंह चौहान,लाल सिंह ,गणपत सिंह , ,दशरथ सिंह ,नारायण सिंह जोयला, नरपत सिंह ,ईश्वर सिंह कैलाश नगर, मोती सिंह जबर सिंह वाण सहित सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नरपत सिंह राडबर ने सभी का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और अगले सम्मेलन के लिए समाज से बड़ी संख्या में पधारने का आह्वान किया ,मंच संचालन हनवंत सिंह महेचा ,सरप्रताप सिंह उथमन , एवं अर्जुन सिंह छिबागांव ने किया।








