माउंट आबू में स्वच्छ भारत की उड़ रही धज्जियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वच्छ भारत अभियान कि उड़ रही धज्जियां

माउंट आबू । पश्चिमी राजस्थान के पर्यटक स्थल माउंट आबू में 31st दिसंबर को देखते हुए एवं न्यू ईयर के आगमन पर माउंट आबू में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दिए पर्यटक जहां कुछ नाश्ता पानी किया वहीं पैकेजिंग की थैलीयां व प्लास्टिक की खाली बोतल तथा अन्य गंदगी फैलाने वाले वस्तुएं फेंक कर कई जगह पर बड़े-बड़े गंदगी के ढेर लगे दिखाई दिए हमारी टीम माउंट की कवरेज करने गई तब पता चला कि आबू राज में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता की और कोई ध्यान नहीं दे रही है और न ही किसी पर्यटक को स्वच्छता संबंधी पाबंद कर रही है,एवं न हीं कहीं पर स्वच्छता रखने का कोई होल्डिंग बोर्ड लगा हुआ है । इस कारण नक्की लेक, गुरु शिखर, पीस पार्क सनसेट पॉइंट के आसपास कई जगह पर गंदगी व कचरे के ढेर पड़े हैं जबकि माउंट आबू 30 दिसंबर से पूर्व स्वच्छता की दृष्टि से साफ नजर आ रहा था लेकिन साल के अंतिम दिन को देखते हुए लोगों की भारी भीड़ होने से पालिका ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया जिसके कारण गंदगी फैली हुई है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai