मानपुर हवाई पट्टी से दिल्ली तथा मुम्बई अहमदाबाद से वायु सेवा प्रारंभ करने को लेकर सांसद चौधरी मिले नगर विमानन मंत्री से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली,सिरोही 24 जुलाई।गुरुवार को जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत सिरोही स्थित मानपुर हवाई पटटी से हिंडन हवाई पटटी गाजियाबाद या दिल्ली तथा मुम्बई अहमदाबाद से वायु सेवा प्रारंभ करने को लेकर नगर विमानन मंत्री किंजराजू राम मोहन नायडू से मुलाकात कर पत्र सौंपा।

पत्र में सांसद चौधरी ने बताया कि सिरोही जिला में माउट आबु विश्व स्तरीय प्रसिद्व पर्यटन स्थल हैं। प्रजापति ब्रह्माकुमारी समाज का अंतराष्ट्रीय मुख्यालय माउट आबु है ब्रह्माकुमारी समाज इस समय विश्वभर में 140 देश में अपने सेवाकेन्द्रों के माध्यम से फैली हुई है। लगभग 140 देशो के अनुयायी वर्ष मे कम से कम एक बार माउटआबू आते है जिन्हे हवाई मार्ग से आने पर उदयपुर या अहमदाबाद उतरना पडता है ।शक्ति पीठ अम्बा जी माता मंदीर आबू रोड से मात्र 20 कि0मी0 दूरी पर स्थित है। अम्बाजी में देशभर से लगभग पॉच से छः लाख की संख्या में भक्तगण यहॉ मॉ की पुजा अर्चना हेतु आते है ।अल्ट्राटेक सिमेंट जे0के. सिमेट सहित पंन्द्रह बडी उद्योगो तथा 12 मध्यम 2982 लघु उघोग स्थापित हैं। स्वरूपगंज रेलवे फ्रेट कॉरिडोर, जो वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का हिस्सा है । जालोर मे लगभग 3000 से ज्यादा ग्रेनाइट कटाई और प्रसंस्करण इकाइयां हैं सिरोही पंचायत शिवगंज पंचायत और रेवदर पंचायत पर लगभग आठ हजार लघु और मध्यम उद्योग प्रस्तावित है। जिले के शीर्ष कम्पनियो का टर्न ओवर अरबो रूपय मे है।मानपुर हवाई पटटी से नियमित उडान शुरू किया जाता है तो विमान कम्पनी को 50 प्रतिशत सीटे ब्रहमकुमारी समाज द्वारा अग्रीण भूगतान किया जायेगा।सिरोही जिला नीति आयोग के आकांक्षी जिला के अंतर्गत चयनित है इस क्षेत्र से वायु सेवा प्रारंभ करने से जिला की त्वरित विकास होगा ।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai