शिवगंज में विकसित भारत @2047 प्रदर्शनी कार्यक्रम 21 नवंबर से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 नवंबर 2024 । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय-सिरोही द्वारा शिवगंज मुख्यालय पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, कॉलेज रोड शिवगंज के सभागार हॉल में विकसित भारत@2047 प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 से 22 नवंबर, 2024 के दौरान किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 21 नवंबर, 2024 को प्रातः 11:00 बजे जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित, प्रधान श्रीमती ललिता कंवर नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घाॅची,विकास अधिकारी मुलेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा किया जाएगा। केन्द्रीय संचार ब्यूरो,सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागो के अधिकारियों के द्वारा योजना पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में सूचना प्रसारण मंत्रालय के पंजीकृत दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न योजना पर प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया जायेगा। इस प्रदर्शनी के विभिन्न जोन में अलग-अलग विषयों और योजनाओं पर जानकारी प्रदर्शित की गई है। हर जोन में एक एलईडी टीवी लगा है, जिसके माध्यम से भी योजना की जानकारी दी जायेगी।
गहलोत ने बताया कि यह प्रदर्शनी 21 से 22 नवंबर, 2024 तक प्रातः 10:30 से शाम 4 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लोगों से अवलोकन कर लाभ उठाने का अनुरोध है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai