दिव्यांग है और दिव्यता इनका हुनर, पुस्तकालय में विश्व दिव्यांग दिवस पर पौधारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज ।‌ शहर के सुभाष नगर स्थित राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर, दिव्यांगो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके हाथों से पौधारोपण करवा‌ कर‌वा कर उन्हें बराबरी का दर्जा दिए जाने का संदेश दिया। सार्वजनिक पुस्तकालय तथा एक व्यक्ति- एक पौधा मिशन के संयुक्त संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के दिव्यांग जनों और पुस्तकालय पाठकों की उपस्थिति में अशोक का पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि दिव्यांग जनों को बराबरी एवं‌ समान‌ तरीके से देखे जाने के लिए, यह दिवस‌ मनाया जाता है। पूस्तकालयाध्य साहिल ने जानकारी देते हुए कहा कि, हर वर्ष तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। साहिल ने इस अवसर पर एक मुक्तक पढ़ा – ज़िन्दगी की जंग में क्या हार जाएगा, खाली कभी न उसका कोई वार जाएगा, दिव्यांग है और दिव्यता इनका हुनर, कल्पना में पांव रचकर पार जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर रामलाल दादावत, दिवयांग केतन कुमार सोनी, कृष्णा, रतन चौहान, कान्ति लाल, सुरेश कुमार माली, रामलाल सैन, अमरा राम माधव एवं पुस्तकालय पाठक नरेन्द्र कुमार, लक्ष्मण मीणा,तरुणा सुथार, मनीशा सुथार,‌रविन्द्र सिंह, अर्जुन कुमार, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे। होमगार्ड सदस्य पुखराज मीणा का सहयोग रहा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai