Search
Close this search box.

विक्रम देवासी बने सिरोही जिला क्रिकेट संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए हुआ मतदान

अध्यक्ष विक्रम देवासी समेत डीसीए की नवीन कार्यकारिणी सदस्यों ने ली शपथ

सिरोही। जिला क्रिकेट संघ के भंग होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को चुनाव प्रक्रिया से किया गया। हालांकि मतदान केवल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ हुआ, जबकि बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
संघ में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीते सिरोही विधायक व पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सुपुत्र विक्रम कुमार देवासी के साथ पूरी कार्यकारिणी ने मतदान के बाद पद की शपथ दिलाई। रविवार को एक निजी होटल में हुए मतदान में निर्धारित समय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव सिंह सांखला को 23 मतों में से 18 मत मिले और प्रतिद्वंदी मदन सिंह को एक भी मत नहीं मिला। ऐसे में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजीव सिंह सांखला को निर्वाचित घोषित किया। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 23 में से गोपाल माली को 18 मत, भरत प्रजापत को 17 मत प्राप्त हुए। जबकि, जगवीर सिंह को एक भी मत नहीं मिला। ऐसे में उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल माली व भरत प्रजापत को निर्वाचित घोषित किया। संघ के मतदान राजस्थान क्रिकेट संघ से पर्यवेक्षक हरीश चंद सिंह, जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा, जिला ओलंपिक संघ से जितेंद्र सिंह चौहान, चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह सिंदल की देखरेख में हुए। चुनाव होने के बाद सभी सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई।
मतदान से एक दिन पहले चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह सिंदल की ओर से मतदान को लेकर सूची जारी की गई थी। इसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों के पदों से ज्यादा नामांकन नहीं आने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया था। हालांकि, इनके निर्वाचन की घोषणा भी मतदान के बाद ही की गई। निर्वाचन की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों का क्रिकेट क्लबों व खेल संघों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

जिला क्रिकेट संघ की नवीन कार्यकारिणी
अध्यक्ष पद पर विक्रम कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह सांखला,उपाध्यक्ष गोपाल माली,भरत प्रजापत,
सचिव राजेश कुमार माथुर,
सह सचिव हरिओम दत्ता,
मुकेश माथुर,कोषाध्यक्ष राजेन्दर कुमार सोलंकी,सुखदेव आर्य,अनिल शर्मा, कमल सगरवंशी,नारायण रांगी

कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया सम्मान

जिला मुख्यालय पर हुए जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सुपुत्र विक्रम कुमार के निर्विरोध अध्यक्ष एवं शिवगंज मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी के कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शिवगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया।

रविवार को सिरोही में हुए चुनाव के बाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विक्रम कुमार एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी के शिवगंज पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष ताराचंद कुमावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रांति चौराहे पर आतिशबाजी के बीच स्वागत किया। राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि क्रिकेट संघ का प्रयास रहेगा कि जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। उन्होंने शांति पूर्ण चुनाव में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। नगर महामंत्री अशोक अग्रवाल, नरेश सिंधी, गंगाराम गोयल, रूपेश देवासी, लक्ष्मण परिहार, जगदीश पुरी गोस्वामी भी मौजूद थे। इसके साथ ही भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी, पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश प्रजापत, राजू पुरोहित, नेनमल जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन पर बधाई दी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Comment

और पढ़ें