भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही,8 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
वसुंधरा राजे के जन्मदिवस एवं महिला दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंडारी,जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित के सानिध्य में भाजपा सिरोही नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाकर एवं जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर जन्म दिवस मनाया गया।

अर्बुदा गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम गौ माता की पूजा अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर, साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। यह आयोजन वसुंधरा राजे के प्रति सम्मान के साथ-साथ महिला समानता के महत्व को भी रेखांकित करता है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, वरिष्ठ कार्यकर्ता भूबाराम माली, बाबूलाल सगरवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी,नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली,विशन सिंह देवड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, लोकेश खंडेलवाल,महेंद्र माली, नगर महामंत्री रामलाल मेघवाल प्रकाश पटेल,बाबू सिंह मानकरोडा,गीता पुरोहित,अजय भट्ट,गोविंद माली,माणकचन्द सोनी,राजेंद्र सिंह चौहान,ललित प्रजापत,कैलाश मेघवाल,मनी देवी,दमयंती डाबी,,लुंबाराम राणा,अमृत सुथार,गोविंद सिंह बारठ ,गोविंद सेनी,इंदरसिंह मकवाना,रामेश्वर कंसारा, प्रवीण राठौर,प्रवीण वाघेला,हिम्मत छिपा,भंवर माली,दिनेश माली,सुनील गुप्ता,हार्दिक देवासी,शिवलाल जीनगर,शंकर सिंह परिहार,महेंद्र सिंह परिहार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai