सनातन धर्म महिला सेवा समिति की कार्यकर्ता पहुंची थाने, महिला पुलिस कार्मिकों को दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सनातन धर्म महिला समिति के सदस्यों ने थानाधिकारी से किया आग्रह, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई- महिला अपराधों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की ली जानकारी शिवगंज। सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुडी सनातन धर्म महिला सेवा समिति की कार्यकर्ता शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पुलिस थाने पहुंची तथा वहां तैनात महिला कार्मिकों को बधाई देते हुए थानाधिकारी से महिला अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सनातन धर्म महिला सेवा समिति की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। शनिवार की शाम को समिति की कार्यकर्ता अध्यक्ष उषा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस थाने पहुंची तथा थानाधिकारी बाबुलाल राणा से मुलाकात की। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक ने समिति की सभी कार्यकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर समिति कार्यकर्ताओं ने थाने में तैनात पुलिस उप निरीक्षक शशिकला सहित महिला कॉस्टेबल पदम कुंवर को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले फाग महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान महिला कॉस्टेबल पदम कुंवर ने कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा के लिए स्कूलों आदि स्थानों पर आत्मरक्षा शिविर आयोजित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समिति की कार्यकर्ताओं ने पुलिस निरीक्षक से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए बाजार की यातायात व्यवस्था को सुधारने का आग्रह किया। जिस पर पुलिस निरीक्षक ने इन कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि होली त्यौहार के बाद इन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर समिति की कार्यकर्ताओं को महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर समिति सचिव हस्तु खंडेलवाल, सुशीला माली, कृष्णा कुमावत, दीपिका अग्रवाल, नर्मदा सोनी, पुष्पा सोनी, लता ओझा, शकुंतला अग्रवाल, उषा माली, इंदु मौर्यवंशी, लीला चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai