आमजन की समस्याओं के समाधान लिए प्रशासक रहेंगे प्रतिदिन दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक पालिका में उपस्थित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लंबित प्रकरणों का करेंगे शीघ्र निस्तारण

शिवगंज। नगर पालिका शिवगंज में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पालिका प्रशासक एवं एसडीओ दिनांक 28 मई को दोपहर 02.00 बजे नगर पालिका शिवगंज में प्रशासक के द्वारा समस्त पालिका कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

नगर पालिका अधिकारी विनीता प्रजापति ने बताया कि बैठक में प्रशासक द्वारा समस्त शाखा प्रभारियों से अपने अपने शाखा से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया एवं लम्बित प्रकरणों को शीघ्र ही निस्तारण कर आमजन को राहत पहुँचाने के निर्देश दिये गये। प्रशासक द्वारा निर्देश दिये गये की प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक पालिका कार्यालय में आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित रहेगे। उक्त समयावधि में आमजन अपनी समस्या को लेकर प्रशासक के समक्ष उपस्थित हो सकते है। प्रशासक स्वयं अपने स्तर से यह सुनिश्चित करेगे की पालिका के किसी भी कार्य को नियत समय में निस्तारित किया जाये।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai