सांसद लुम्बाराम पहुचे माउंट आबू ओर अधिकारियों के साथ जायजा लिया गुलाबगंज सड़क मार्ग का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही । महावीर जैन । सांसद लुम्बाराम चौधरी ने माउंट आबू से गुलाबगंज अधूरी पड़ी सड़क मार्ग का जायजा लेने के लिए वन विभाग ,सावर्जनिक निर्माण,राजस्व एवम अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ माउंट आबू से गुलाबगंज जाने वाले रास्ते पर पैदल पहुचे ओर मौके की वर्तमान स्तिथि का अवलोकन किया। उनके साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष अक्षय चौहान व प्रवक्ता सुनील आचार्य भी थे। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में बनी सड़क व नालों से अवगत कराते हुए कहा कि वे इस वैकल्पिक रास्ते पर डामर सड़क बने उसमे सकारात्मक भाव रखे ताकि भारत सरकार की ओर से आवंटित 205 करोड़ रुपये की लागत से यह 23 किमी सड़क जल्द बन सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात में वर्तमान मार्ग पर चट्टाने गिरने से माउंट का सड़क मार्ग बंद हो जाने से इस सड़क की आवश्यकता व उपयोगिता को राज्य व केंद्र सरकार ने समझा है इस कारण 50 वर्षो से अधूरी पड़ी सड़क अब डबल इंजन की सरकार में बनेगी ,इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,राज्य की उपमुख्यमंत्री एवम सावर्जनिक मंत्री दियाकुमारी एवम वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते है। । इस मौके पर उनके साथ उप वन सरक्षक शुभम जैन,सावर्जनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश बराडा,सहायक अभियंता,लोकल वन क्षेत्रीय अधिकारी , वनपाल व पटवारी भी थे। उन्होंने सभी के साथ इस रास्ते पर पैदल चलकर रास्ते का अवलोकन किया और विश्वास दिलाया कि वे इस रास्ते मे आने वाली रुकावटों को दूर करवाने में कोई कमी नही रखेगे ओर जल्द से जल्द यह सड़क का निर्माण हो उसके लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात करेगे । सर्किट हाउस में उपखण्ड अधिकारी आईएएस डॉ अंशु प्रिया व अन्य अधिकारियों के बीच सांसद ने कहा कि यह सड़क बनवाना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर स्तर पर इसकी मोनेटरिंग करेगे।उन्होंने कहा कि इस वैकल्पिक सड़क बनने से जिला मुख्यालय की दूरी 45 किमी कम हो जाएगी और माउंट आबू काण्डला-दिल्ली नेशनल हाई वे से सीधा जुड़ जाएगा और पर्यटकों की तादाद लगातार बढ़ेगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai