एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल सिरोही ने की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही,21 जुलाई। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भद्रकर नगर में पेड़ लगाकर शुरुआत की।पहले चरण में कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत 51 पेड़ लगाए गए।कार्यक्रम के नगर संयोजक शंकर सिंह परिहार एवं सह संयोजक दिनेश वैष्णव ने बताया कि सिरोही नगर मंडल द्वारा अभियान के तहत् सिरोही नगर में बूथ पर 251 पेड़ लगाए जाएंगे।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले पौघारोपण किया और फिर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। अच्छे तरीके से जीवनयापन करने के लिए हमें घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने कहा कि यह अभियान केवल एक नारा नहीं बल्कि माँ के प्रति संवेदना और कर्तव्य की अभिव्यक्ति है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस संदेश का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल उसी भावना से करे जैसे वह अपनी माँ की करता है।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष मदन सैन,गोविंद माली,राजेंद्र सिंह चौहान, इंदर सिंह मकवाना,शिवलाल जीनगर,हिम्मत छिपा,जितेंद्र खत्री,शांतिलाल सुथार, दलाराम सुथार उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai