महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरोही ने नगर पालिका शिवगंज में की ट्रेप की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही में नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जयपुर, 31, जुलाई, 2025 गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सिरोही इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही को परिवादी के सामग्री सप्लाई के बिलों को पारित करने के एवज में 15 प्रतिशत के हिसाब से 15,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा नगर पालिका शिवगंज में प्लास्टिक डस्टबीन, लोहे का स्टेण्ड एवं अन्य सामग्री की सप्लाई के विभिन्न बिल भुगतान हेतु नगर पालिका में पैण्डिग थे। जिसमें से एक बिल के भुगतान हेतु नोटशीट तैयार की गई एवं उक्त बिल पारित करने हेतु नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही द्वारा 15 प्रतिशत कमीशन राशि के हिसाब से 15000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेन्ज, जोधपुर के भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के नेतृत्व में आज कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही को परिवादी से उसके जायज कार्य के एवज में 15,000 रूपये (अक्षरे पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेन्ज, जोधपुर के भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai