संयुक्त निदेशक स्वायत शासन विभाग के श्री चंद ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशुतोष आचार्य ने फिर किया अधिशासी अधिकारी शिवगंज का पदभार ग्रहण

शिवगंज । राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की कठिनाईयों के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु 14 अक्टूबर2025 को कार्यालय नगरपालिका मण्डल शिवगंज में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीचंद संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय विभाग, राज. जयपुर अधिशासी अधिकारी आचार्य द्वारा स्वागत सत्कार करने के बाद दोनों अधिकारियों द्वारा शिविर के समस्त काउण्टर का अवलोकन करते हुये समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता करते हुये राज्य सरकार द्वारा संचालित उक्त शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विधिवत कार्यवाही कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किये गये।

शिविर में प्राप्त आवेदनों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त 08 लाभार्थियों को चेक वितरण किया गया साथ ही नाम हस्तान्तरण 02, उपविभाजन / एकीकरण 2, जन्म-मृत्यु एवं विवाह आवेदनों में 05 प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। साथ ही साथ दीपावली के पर्व के मध्यनजर शहर की सफाई व्यवस्था के तहत साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण हेतु स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान पालिका के शिविर प्रभारी कनिष्ठ अभियंता भरत राजपुरोहित, सहायक प्रभारी दीपक शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक हितेंद्र डाबी, स्टोर शाखा प्रभारी महेंद्र पटेल, कैलाश कुमार माली सहित पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai