नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी विनीता प्रजापत को किया एपीओ
शिवगंज। स्वायत शासन विभाग के आदेश क्रमांक : प.1 (क) (03) कार्मिक/आर.एम.एस./डी.एल.बी/24/13809 दिनांक: 1210.2025 को प्रशासनिक कारणों से सुश्री विनीता, कर निर्धारक हाल अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, शिवगंज (सिरोही) का मुख्यालय तुरन्त प्रभाव से आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय किया गया। सुश्री विनीता को निर्देशित किया है कि वे अविलम्ब अपनी उपस्थिति निदेशालय में प्रस्तुत करें।
स्वायत शासन विभाग ने आदेश जारी कर नगर पालिका की कर निर्धारक हाल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवगंज विनीता प्रजापत को प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार करीब ढाई माह पूर्व नगर पालिका में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्टोर कीपर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। स्टोर कीपर ने रिश्वत की राशि अधिशासी अधिकारी के कहने पर डिमांड कर ली गई,इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से यह राशि अधिशासी अधिकारी के लिए बिल पास करने के एवज में दी जाना बताने के बाद से वे भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही थी। इस घटना के बाद से अधिशासी अधिकारी लगातार अवकाश पर चल रही थी। सुश्री विनीता ने शुक्रवार को ही कार्यभार ग्रहण किया था। सोमवार को स्वायत शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने एक आदेश जारी कर प्रशासनिक कारणों से उन्हें एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय जयपुर कर दिया हैं।

ज्ञात रहे की सुश्री विनीता कर निर्धारक हाल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवगंज पर एसीबी की जांच चल रही है एवं पालिका में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया जिसकी जांच उपखंड अधिकारी द्वारा स्वायत शासन विभाग को भेजी गई ।
*ईओ पर ये लगे आरोप*
शिवगंज नगर पालिका में रहते हुए शांति नगर गली नं. 04 में नाली निर्माण, मरम्मत करवाने, भंवरलाल पन्नालाल जैन, रमेश कुमार चौथमल जैन ग्राम बड़गांव में स्थित रकबा 52 बीघा 2 बिस्वा में नियमों के विरूद्ध पट्टे जारी करने एवं भू-रूपांतरण पत्रावली संख्या 137 में टाउनशिप पॉलिसी की पालना न करते हुए आंतरिक विकास की एवज में रहन रखे जाने वाले भूखंडों को मापदण्ड अनुसार न रखकर 13 नवम्बर 2024 को कुल 113 पट्टे जारी कर करीब 1.06 करोड़ राशि की नगरपालिका को राजस्व की हानि पहुंचाई।
भू-पट्टी आवंटन पत्रावली संख्या 27 / 2015-16 प्रार्थी क्षितिज मेवाड़ा के प्रकरण में स्वायत्त शासन विभाग से पट्टा जारी करने संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त होने से पूर्व एवं उच्चाधिकारी, प्रशासक की अनुमति बिना राशि जमा करवाते हुए पट्टा विलेख हस्ताक्षरित करने में भी स्वायत शासन विभाग में आरोप सिद्ध किया
स्वायत शासन विभाग ने जांच के 6 बिंदुओं में आरोप सिद्ध पाए ऐसे अधिकारी को याद रखना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि इस अधिकारी ने जो भ्रष्टाचार किया है उसको मिटाने के लिए पत्रावलियां भी गयाब करवा सकती है।
स्वायत शासन विभाग ने जांच के 6 बिंदुओं में आरोप सिद्ध पाए ऐसे अधिकारी को याद रखना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि इस अधिकारी ने जो भ्रष्टाचार किया है उसको मिटाने के लिए पत्रावलियां भी गयाब करवा सकती है।


