भारत माता के दिव्य जयघोष के साथ भारत माता वाटिका का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत माता के ऐश्वर्य से सभी लाभान्वित हो– ओटाराम देवासी

शिवगंज। संघवी मातुश्री पूरीबाई भूरमल जैन राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में सांसद लुंबाराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय विकास समिति के विशिष्ट संकल्प के क्रियान्वयन में भाजपा मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत,भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोलंकी, पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा, विकास समिति के राज्य प्रतिनिधि कुलदीप सिंह और प्रदीप सहित गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक और सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस महकमे के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों पत्रकारों, महाविद्यालय और कन्या महाविद्यालय परिवार के सदस्यों, विद्यार्थियों, अभिभावकों इत्यादि की उपस्थिति में भारत माता के दिव्य जयघोष के साथ भारत माता वाटिका का लोकार्पण हुआ। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,संसद लंबाराम देवासी महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विधिविधान तथा मंत्रोचारण के बीच भारत माता प्रतिमा का अनावरण व पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।पंडित माधव दत्त दवे द्वारा पूजन कार्य संपन्न कराया ।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने युवाशक्ति से कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आव्हान किया। उन्होंने युवा ऊर्जा का सकारात्मक उद्देश्यों में उपयोग को राष्ट्र विकास का मंत्र बताया। विशिष्ट अतिथि जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने महाविद्यालय की विकास योजनाओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए भावी विकास योजनाओं में पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया। साथ ही संसद कोश से एक कक्ष बनवाने की घोषणा की।

महाविद्यालय प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों के सदैव सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य की योजनाओं खाका प्रस्तुत किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया समारोह में विद्यार्थियों ने 20 से अधिक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिनका दर्शकों ने भरपूर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वर्षपर्यंत आयोजित गतिविधियों के विजेताओं,उपविजेताओं को पारितोषिक भी वितरित किए गए। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ नरपत सिंह देवड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ भूपेश डी वर्मा ने किया। समारोह में तहसीलदार आशुराम, पुलिस निरीक्षक बाबूलाल राणा, मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी, उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, जितेंद्र कोठारी,समाजसेवी गंगाराम गोयल, गोशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, पार्षद मोहन सोलंकी, सूर्यप्रकाश शर्मा, मोहन मेघवाल,राजेंद्र पुरोहित तेजकंवर गोस्वामी,आनंदी राजपुरोहित, सोहनलाल अहीर, पूर्व पार्षद हिरल कुमारी,राजेश अहीर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai