हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाबा रामदेव बस्ती की बैठक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाबा रामदेव बस्ती की बैठक का आयोजन

शिवगंज । हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाबा रामदेव बस्ती की बैठक व पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बाबा रामदेव बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक व पोस्टर विमोचन कार्यक्रम रामजी मंदिर, होली चौक, शिवगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी, रविवार, 2026 को होली चौक, शिवगंज में आयोजित किया जाएगा।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर दीपक सोनी,संरक्षक किरण सोनी,
उपाध्यक्ष राजेश बारोट एवं पुष्कर सोनी,कोषाध्यक्ष कुंदन राजपुरोहित,संपर्क प्रमुख मूलाराम प्रजापत,प्रचार प्रमुख अनिल एवं राजवीर,संयोजक जगदीश,सह-संयोजक एडवोकेट एडवोकेट पुष्पराज सोनी
को दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में महेंद्र दवे, नवीन त्रिवेदी, धनेश, किशोर जैन, मदन, दीपक सोनी एवं भंवर मीणा को शामिल किया गया है, जबकि महिला शक्ति के रूप में पायल सोनी को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी खंड प्रचार प्रमुख मिथुन रावल द्वारा दी गई।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai