शिवगंज ब्लॉक का अल्पा पीएचसी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (NQAS) से प्रमाणित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज ब्लॉक का अल्पा पीएचसी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (NQAS) से प्रमाणित

सिरोही| जिले के शिवगंज ब्लॉक स्थित अल्पा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (National Quality Assurance – NQAS) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाणन (Certification) प्राप्त हो गया है। इस प्रमाणन के तहत पूर्व में भारत सरकार की टीम द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत मूल्यांकन किया गया था, जिसके आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।

भारत सरकार की ओर से आई दो सदस्यीय टीम ने पहले किए गए मूल्यांकन की रिपोर्ट के आधार पर पीएचसी को NQAS प्रमाणन प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की है। इस प्रमाणन से यह सिद्ध होता है कि अल्पा पीएचसी पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती हैं।

पूर्व में हुए मूल्यांकन के समय स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. कौशल ओहरी, PHC प्रभारी डॉ. ऋषि दत्त तथा नर्सिंग ऑफिसर दिनेश उपस्थित रहे थे और उन्होंने निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया था।

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सिरोही डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि “यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि शिवगंज ब्लॉक का अल्पा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र NQAS से प्रमाणित हुआ है। यह प्रमाणन स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे आम जनता को सुरक्षित, प्रभावी एवं मानक अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।”

उन्होंने बताया कि NQAS प्रमाणन प्राप्त होने से मरीजों का भरोसा बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सा, नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी गई है एवं भविष्य में भी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने का संकल्प लिया गया है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai