मनुष्य मनुष्य में फर्क करने वाले शरारती तत्वों को हमें नकार देना चाहिए – संयम लोढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनुष्य मनुष्य में फर्क करने वाले शरारती तत्वों को हमें नकार देना चाहिए – संयम लोढ़ा

सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कुदरत की तरफ से मनुष्य मनुष्य में कोई फर्क नहीं है, यह पवन चलती है यह सब को बराबर उपलब्ध है। सूरज अपनी रोशनी देता है जो सबको उपलब्ध है, वृक्ष जो फल देता है फूल देता है वह सबको उपलब्ध है। धरती जो अनाज उत्पन्न करती है वह सबको उपलब्ध है उसकी तरफ से कोई फर्क नहीं है लेकिन स्वार्थी तत्वों ने यह मनुष्य मनुष्य में फर्क किया है जिसको पूरी तरह नकार देना चाहिए। लोढ़ा मडिया में मेघवाल समाज द्वारा आयोजित श्री पुनमाराम जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक व्यक्ति जो जन्मे तो बहुत विषम परिस्थितियों में लेकिन अपने पुरुषार्थ के बल पर पूरी मानव जाति के लिए रोशनी बन गए।

लोढ़ा ने कहा कबीर दास जी, रविदास, बाबा साहब अंबेडकर इनका जन्म किन परिस्थितियों में हुआ, क्या काम करते हुआ, इनको पढ़ाई किस माहौल में करनी पड़ी लेकिन वह थके नहीं, वो रुके नहीं तो आज हम सब लोगों के अच्छे जीवन का निमित्त बन गए। जितने भी मानव जाति जनहित भेदभाव और शोषण के मानदंड थे उन सबमें परिवर्तन और सुधार लाए।

लोढ़ा कहा कि जो भी व्यक्ति जन्म के आधार पर हमारे साथ किसी तरह का भेदभाव करते हैं बैठने के स्तर या भोजन के सत्य पर करते हैं उनको नकार देना चाहिए वह लोग इस लायक नहीं है कि उनके साथ किसी तरह का व्यवहार रखा जाए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज चारों तरफ हर वर्ग के लिए खतरा बना हुआ है इस तरीके का एक नफरत का नशा उन्होंने समाज में घोल दिया है जिससे आप सत्ता तो प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इससे समाज और देश का बहुत नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि 2022 किसानो की आमदनी का वायदा दम तोड़ चुका है, 2022 तक हर एक को पक्का मकान देने का वादा, स्किल इंडिया बनाना, डिजिटल इंडियाज़ स्मार्ट सिटी का वादा दम तोड़ चुका है। काला धन वापस लाना एक सपना पर रह गया हैं।

इस मौके पर मेघवाल समाज 22 परगना के पूर्व अध्यक्ष भीमाराम मेघवाल, वर्धाराम मेघवाल, पीसीसी सदस्य हरीश राठौर, पाड़ीव सरपंच देशाराम मेघवाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रतन सिंह सिलदर, खेताराम मेघवाल, नरेश डांगी सहित समाज के लोगों मौजूद थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai