वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है-सांसद चौधरी

दिल्ली,सिरोही 1 फरवरी।जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मोदी सरकार के बजट को विकसित भारत की संकल्प को साकार करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है, अंत्योदय के विचारधारा को ध्यान में रखते पेश हुए बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों को मजबूती देने का काम किया गया है.यह बजट स्वास्थय क्षेत्र मे रोजगार बढाने वाला है
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में रविवार को आम बजट पेश किया. मोदी 3.0 सरकार का यह दूसरा आम बजट है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सभी को प्राथमिकता दी गई है।
सांसद चौधरी ने कहा कि देश की सरकार पिछले 11 सालों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के जिस लक्ष्य के लिए काम कर रही है, उस दिशा में 2014 से पेश किए गए हर बजट ने लगातार प्रगति की है। हर बजट एक कदम आगे बढ़ा है। इस साल का बजट भी भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे ले जाएगा।प्रधानमंत्री की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी। रिफॉर्म एक्सप्रेस बहुत आसानी से आगे बढ़ रही है।15000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेट क्रिएटिव लैब की स्थापना की जाएगा,3 नए आयुर्वेदिक एम्स ,बायो गैस और सी एन जी को बढावा दिया जाऐगा,सरकार 20 हजार से अधिक पशु डॉक्‍टरों की उपलब्‍धता करेगी,20 पर्यटन स्‍थलों में 10 हजार गाइडों को प्रशिक्षण दिया जायेगा,अगले दशक में खेल-कूद के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्‍ताव है,खादी, हथकरघा और हस्‍तशिल्‍प की मजबूती के लिए महात्‍मा गांधी ग्राम स्‍वराज पहल शुरू करने का प्रस्‍ताव है।सांसद चौधरी ने कहा कि सरकारी गर्ल्स हॉस्टल खुलने से लड़कियों को सुरक्षित और रहने के लिए सस्ती सुविधा मिलेगी। कोचिंग और कॉलेज के पास रहने से पढ़ाई पर फोकस बढ़ेगा। ये फैसला बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।किराए का कमरा, सुरक्षा की चिंता और खर्च—सब कुछ परिवार पर बोझ था। अब हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खुलेगा तो हमें बड़ा फायदा होगा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai