रंग पंचमी पर गौर का आयोजन आकरया चौक में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रंग पंचमी पर गेर की धमचक
सारणेश्वर मंदिर प्रांगण में उड़ा गुलाल, खनके डांडिये

शिवगंज। नगर के आखरिया चौक स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में रविवार को रंगपंचमी के अवसर पर, गेर मेले‌ का आयोजन सम्पन्न हुआ। श्री सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित गेर में, नगर के अधिकांश गेरियों‌ ने पारम्परिक परिधान में नृत्य किया। संस्थान के सचिव माणक प्रजापत ने बताया कि, रात्रि कालीन गेर आयोजन ठीक 7- 30 बजे से शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक चला। आखरिया चौक में होलिका दहन और गेर आयोजन के लाभार्थी रजनी शर्मा और श्याम बिहारी शर्मा रहे। भक्तराज सवाई सिंह दाता के भक्त ममता रावल, डॉ नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, हीरालाल पालीवाल तथा महेन्द्र दवे का संस्थान की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया।

गेर आयोजन का सफल संचालन सोमप्रसाद साहिल ने किया, साहिल बीच- बीच में अहमदाबाद में भारत- न्युजीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले टी- 20 का, आंखों देखा हाल सुनाते नजर आए। सभी गेरियों को संस्थान द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गये। लक्ष्मण परिहार, मांगीलाल टाक, केसाराम घांची, मोहनलाल माली, जीवाराम देवासी, दूदाराम गेहलोत, किस्तूर घांची आदि गेरियों ने जमकर गेर नृत्य का आनन्द उठाया, प्रेमाराम प्रजापत भी उपस्थित थे।संस्थान के सतपाल सिंह राठौड़, नारायण लाल घांची, गेनाराम देवासी, पूनमसिंह पंवार, दिनेश परिहार, अल्पेश गेहलोत, मुकेश गेहलोत, चम्पालाल, कैलाश प्रजापत आदि व्यवस्था संभाल रहे थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai