पुनर्वास के लिए चलेगा विशेष अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही। राजस्थान प्रदेश को आश्रयहीन, असहाय, बीमार व्यक्तियों रहित बनाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘‘अपना-घर’’ भरतपुर के संयुक्त तत्वाधान में आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं लावारिस के रूप में सार्वजनिक स्थलों पर अपना जीवन व्यतीत न करें, इसके लिए इनके पुनर्वास के लिए राज्य में 13 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 तक एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर पाये जाने आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं लावारिस व्यक्तियों को मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘‘अपना-घर’’ संस्था द्वारा संचालित आश्रमों में प्रवेश दिलावाया जायेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेषक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि इन आश्रमों में निःशुल्क आश्रय, चिकित्सा, भोजन एवं जीवनयापन की समस्त सेवायें उपलब्ध कराई जायेगी। अभियान के तहत राजस्थान के सभी 50 जिलों में अभियान चलाने के लिए 7 दिन लगातार 30 एम्बूलेंस, 120 स्टाफ सदस्य, 10 प्रभारी लगाये जायेंगे।

यह अभियान संस्था तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस व प्रशासन के सहयोग से चलेगा। सिरोही में 17 अक्टूबर को अभियान का आगाज किया जावेगा। जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी द्वारा समस्त उपखंड अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों को अभियान के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai